Home चंडीगढ़ Breaking: पंजाब की AAP सरकार को एक और बड़ा झटका, CM मान के भाई ने ज्वाइन की BJP पार्टी

Breaking: पंजाब की AAP सरकार को एक और बड़ा झटका, CM मान के भाई ने ज्वाइन की BJP पार्टी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब की आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को बड़ा झटका देने वाली एक बड़ी खबर राजनितिक गलियारों से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह सोमवार को BJP में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। संगरूर के गांव सतौज के रहने वाले ज्ञान सिंह मान ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव से अपना सफर शुरू किया।

जानकारी के अनुसार CM मान के भाई ज्ञान सिंह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज रहे थे। वहीं 2013 में आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए ही काम किया था। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में सीएम भगवंत मान के चुनाव क्षेत्र धुरी के कार्यालय प्रभारी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई।

वहीं कहा यह भी जा रहा है कि भाजपा में उनकी जॉइनिंग से खासकर मालवा क्षेत्र में पार्टी की मजबूत होगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment