दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद, संसद सदस्यों और पूर्व सदस्यों ने भी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लोकसभा अध्यक्ष की X पर Post

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन द्वारा 19 नवंबर, 1987 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में किया गया था।


