दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश सेवा के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका वह दृढ़ संकल्प आज भी हर पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा दे रहा है।

PM मोदी की X पर Post
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर की गई पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है। उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। उनका दृढ़ संकल्प हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

