दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर एडीसीपी -सिटी 1 मुख्त्यार राय और एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर की देखरेख में और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुसार पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी देते हुए एडीसीपी -सिटी 1 मुख्त्यार राय ने बताया कि हरजोत सिंह लकी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत नगर के मुख्य सेवक पुत्र मनजीत सिंह निवासी मकान नंबर 367 शहीद उधम सिंह नगर जालंधर द्वारा एक शिकायत दी गयी थी कि वह 01/9/2026 को लगभग 1.45 बजे दो अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर चाकू लेकर आए, जो किसी अज्ञात संदिग्ध घटना को अंजाम देने के इरादे से गुरु घर में आए थे। शिकायतकर्ता मेजर सिंह गुरु घर के मुख्य द्वार पर मौजूद थे, जिन पर संदिग्ध व्यक्तियों ने हमला किया और उन्हें लूटने की कोशिश की।
वहीं इस शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए एएसआई संजीव बावा ने केस नंबर 117 तारीख 07.09.2026 को सेक्शन 109,304 (2),3(5) बीएनएस पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 के तहत दर्ज किया और शुरुआती जांच शुरू की। जांच के दौरान एएसआई संजीव बावा, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 जालंधर ने एसआई/एसएचओ अजमेर लाल की लीडरशिप में सोर्स का इस्तेमाल करके जानकारी इकट्ठा की और टेक्निकल सबूतों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर मुख्य आरोपी मानव उर्फ लोहा पुत्र दीपक कुमार का निवासी मकान नंबर डब्ल्यूडी -249, अली मोहल्ला का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापामारी की। रेड के दौरान आरोपी मानव उर्फ लोहा ने एएसआई संजीव बावा पर हमला किया और ऑफिशियल ड्यूटी में रुकावट डाली। इस हमले में एएसआई संजीव बावा के हाथ में चोट लगी और आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की और भागते समय आरोपी को भी गोली लग गई। तभी पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने और जान से मारने के इरादे से अधिकारी पर हमला करने के आरोप में एक अलग केस नंबर 118 तारीख 07.09.2026 दर्ज किया है। आरोपी और इन घटनाओं में शामिल दूसरे लोगों द्वारा की गई लूट और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में जांच चल रही है।


