दोआबा न्यूज़लाइन
निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने चुम्मेवाली भाभी रणजीत कौर पर लगाया था अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत का आरोप
लुधियाना: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर चुम्मेवाली भाभी और निहंग मनप्रीत सिंह खालसा के बीच में चल रहा विवाद अति गंभीर हो गया है। इस मामले में बड़ी खबर अब यह निकल कर सामने आई है निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत पर रंजीत कौर चुम्मेवाली भाभी और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ खिलाफ आई.टी. एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत लुधियाना में FIR दर्ज हो गई है। मनप्रीत सिंह का आरोप है कि रंजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही है, जिसका बुरा असर समाज के लोगों खास कर युवाओं पर पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में लुधियाना में पुलिस ने बीती रात रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा- एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार निहंग मनप्रीत सिंह ने रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस पर आरोप लगाए कि वो अपने अश्लील कंटेंट और वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं। वे अपनी वीडियो में जिस तरह की भाषा और इशारों का प्रयोग करते हैं, उसका समाज और बच्चों पर बहुत ही बुरा व नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप है कि रंजीत कौर जब भी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो अपलोड करती हैं, तो वे आपत्तिजनक कपड़े पहनती हैं। उनका दावा है कि वीडियो में इस तरह शरीर के अंगों का दिखावा करने से बच्चों की मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
कहा यह भी जा रहा है कि निहंग सिंह ने रणजीत कौर भाबी और उनके पति के खिलाफ दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इन दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न धर्मों को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे।
