Home पंजाबलुधियाना लुधियाना में दिन-दिहाड़े आढ़ती से गन पॉइंट पर लाखों की लूट, अलर्ट मोर्ड पर पुलिस

लुधियाना में दिन-दिहाड़े आढ़ती से गन पॉइंट पर लाखों की लूट, अलर्ट मोर्ड पर पुलिस

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

खन्ना: पंजाब के लुधियाना से बड़ी लूट की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी लुधियाना के खन्ना में आज सरेआम दिन दिहाड़े लूटेरों ने HDFC बैंक के बाहर आढ़ती की कनपटी पर गन रख कर उसके पास से 15 लाख कैश और वेन्यू गाड़ी लेकर लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोर्ड पर आ गई है।

वहीं पीड़ित आढ़ती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि धान का सीजन चल रहा है। इसलिए उसने किसानों को फसल के भुगतान के लिए 15 लाख रुपये निकलवाए थे। आढ़ती ने बताया कि वह बैंक से रकम लेकर जैसे ही बाहर खड़ी अपनी वेन्यू गाड़ी में बैठा तो अचानक 2 लुटेरों ने उन्हें गनपॉइंट पर ले लिया। लुटेरों ने उनके माथे पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी और उससे 15 लाख रुपए का कैश छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने उन्हें उनकी वेन्यू गाड़ी से बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद आढ़ती ने अपने साथ हुई लूट की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक आढ़ती अमलोह से पेमेंट लेने के लिए खन्ना आया था। फिलहाल पुलिस ने आढ़ती की पहचान नहीं बताई है।

वारदात की सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात के बादसे ही लुधियाना से बाहर जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में लुटेरों के मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ भागने की सूचना मिली है। पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश में अलग-अलग रास्तों पर निकल गई हैं। हालांकि अभी तक लूटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लूट मामले की जांच खन्ना सिटी थाना 1 की पुलिस कर रही है। थाने के SHO हरविंदर सिंह ने लूट की पुष्टि की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment