दोआबा न्यूज़लाइन
शिमला: करवाचौथ के पर्व को लेकर हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। सुक्खू सरकार ने घोषणा की है कि करवाचौथ के शुभ दिन पर सरकारी छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार इस साल 29 तारीख करवाचौथ व्रत पर हिमाचल में महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी छुट्टी रहेगी। इस घोषणा के संबंध नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
CM सुक्खू द्वारा जारी घोषणा के अनुसार 29 अक्तूबर को करवाचौथ के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। सरकार के इस निर्णय से महिला और पुरुष दोनों में उत्साह है।
बताते चलें कि इस बार सुक्खू सरकार ने रक्षाबंधन पर भी महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को छुट्टी देने का फैसला लिया था। हालांकि परंपरागत रूप से रक्षाबंधन पर महिलाओं को ही अवकाश मिलता था, लेकिन इस बार सरकार ने पुरुषों को भी छुट्टी का लाभ दिया था।