




दोआबा न्यूज़लाइन
कांगड़ा: हिमाचल से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राकेश चौहान के निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार और हिमाचल के राजनितिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि राकेश चौहान कांगड़ा जिले के शाहपुर के रहने वाले है।


मिली जानकारी के अनुसार राकेश चौहान को बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे हार्ट अटैक आया। परिवार उनकी तबियत बिगड़ती देख तुरंत उन्हें इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले जा रहा था। लेकिन राकेश चौहान ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर पर कई भाजपा नेताओं ने गहरा दुःख जताया है।
वहीं राकेश चौहान के निधन पर शाहपुर की पूर्व विधायक सरवीन चौधरी, नगरोटा के अरुण कुक्का और जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भी गहरा शोक जताया है। नेताओं ने दिवंगत राकेश चौहान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शती देने की परमात्मा से प्रार्थना की है।



