दोआबा न्यूज़लाइन
फरीदाबाद: यह घटना 15 जुलाई की शाम करीब 4 बजे फरीदाबाद के सराय मार्केट के पास स्थित एक होटल के बाहर हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां से बाहर निकलते समय एक शादीशुदा युवक और एक अविवाहित युवती को युवक के परिजनों ने देख लिया था। जिनमें उसकी पत्नी और माँ शामिल थी। उन्होंने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस स्थिति के कारण वहां काफी हंगामा हुआ और सड़क पर लोगों कि भीड़ जमा हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे युवती महिलाओं के बीच घिरी हुई है। और अपना फोन वापस मांगते हुए कह रही है कि “मुझे छोड़ दो” और “मेरा फोन मुझे दे दो,। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवक और युवती दोनों के मोबइल फोन अपने पास रख लिए थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कहा है की शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।