



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: BJP द्वारा श्री अशोक सरीन हिक्की को Jalandhar शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मानव अधिकार परिषद (भारत) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती राजपूत ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिषद की पूरी टीम ने भी उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।


आरती राजपूत ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की एक अनुभवी, समर्पित और लोकप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में जालंधर शहरी भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में जालंधर की सभी सीटों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि हिक्की के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए जनता के बीच अपनी पकड़ और सशक्त बनाएगा।


इस अवसर पर मानव अधिकार परिषद (भारत) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी श्री अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में संदीप गगन, रूपेश धवन, प्रबल उप्पल, रजत खत्री, वीरेंद्र अंगुराल, अनिल बजाज, भूपिंदर सिंह, सुमन चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



