Home जालंधर नव नियुक्त जिला अध्यक्षों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, लड्डू खिलाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, लड्डू खिलाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

by Doaba News Line

जालंधर-: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आज जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा अशोक सरीन हिक्की और जगमीत बराड़ को उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा देश की सबसे मजबूत संगठनात्मक व्यवस्थाओं में से एक है। नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की माइक्रो मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुख आधारित कार्यप्रणाली संगठन को निरंतर मजबूत कर रही है तथा इसी रणनीति के बल पर पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करेगी।


कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया, माता की पावन चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सफल, प्रभावी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश नड्डा, मंडल सचिव जेपी पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल-2 के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, जालंधर स्पोर्ट्स सेल के उपाध्यक्ष गगन बेदी, मंडल-5 महिला मोर्चा से तरुणा जी, भाजपा नेता अमित दुरेजा तथा मंडल सचिव समीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

 

You may also like

Leave a Comment