दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: लोकसभा से कांग्रेस के संसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर चन्नी ने डेरे द्वारा संचालित संत सरवन दास चैरिटेबल अस्पताल को सांसद फंड से 22 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक एम्बुलेंस भेंट की।
चन्नी ने कहा कि यह आधुनिक एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में ही रहेगी और इसका संचालन डेरा बल्ला की मैनेजमेंट द्वारा किया जाएगा। इस एम्बुलेंस से अस्पताल में आने वाले गरीब और गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज मिल सकेगा और जालंधर के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बहुत बड़ी सुविधा हो जाएगी। इस डेरे से चरणजीत सिंह चन्नी का भी पुराना और बेहद गहरा पारिवारिक नाता रहा है, जिसके चलते वे समय-समय पर यहाँ सेवा और हाजिरी लगाने आते रहते हैं।
वहीं बल्ला में नतमस्तक होने के बाद सांसद चन्नी मीडिया से रूबरू हुए हुए। मीडिया से बात करते हुए हुए चन्नी ने केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पंजाब में गिरते जल स्तर, अवैध माइनिंग और बाढ़ के खतरों को लेकर भी मान सरकार को घेरा। उन्होंने पंजाब सरकार को यह भी कहा कि अगले महीने से मानसून शुरू होने वाला है, मगर सरकार के पास बाढ़ से निपटने के कोई खास इंतजाम नहीं है।