दोआबा न्यूज़लाइन
मनोरंजन: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा हैं। लेकिन बीते गुरुवार एक्टर आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की ख़बरों पर ‘हाँ’ की मोहर लगा दी। उन्होंने गुरुवार को इस बात को पब्लिकली कन्फर्म किया कि वो 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सीक्रेट शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट के दौरान मीडिया के सामने कही।
जानकारी के अनुसार आमिर ने बताया कि उनकी तीसरी शादी उनके घर पर बहुत ही प्राइवेट तरीके से होगी। आमिर के मुताबिक शादी में सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल ही शामिल रहेंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी के अवसर पर उनके बेटे जुनैद खान भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। लेकिन शादी के करीब 16 साल बाद साल 2002 में रीना से अलग हो गए। रीना से उनके दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद हुआ। शादी के 15 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी और आपसी सहमति से दोनों का तलाक हुआ। अब वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं।




