




दोआबा न्यूज़लाइन
बॉलीवुड: “शेरशाह” फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर दूसरी बार बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस खुशखबरी को कपल ने खुद बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।





सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा है कि “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कपल ने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की है जिसमें छोटे बच्चे के मोजों के साथ कियारा, सिद्धार्थ और
उनकी बेटी के हाथों की पिक्चर शेयर की है।
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। शादी के करीब दो साल बाद कपल ने जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखने की घोषणा कर बेटी को अपना आशीर्वाद और राजकुमारी बताया था।





