Home मनोरंजन फिर विवादों में घिरा गायक दिलजीत का इंदौर कॉन्सर्ट, सिंगर के चर्चित 4 गानों पर लगी रोक

फिर विवादों में घिरा गायक दिलजीत का इंदौर कॉन्सर्ट, सिंगर के चर्चित 4 गानों पर लगी रोक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाला पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट लगातार विवादों में ही घिरता जा रहा है। इसी कड़ी में अब सिंगर द्वारा लाइव कॉन्सर्ट पर उनके चर्चित 4 गानों के गाने पर रोक लग गई है। बताया जा रहा है कि दिलजीत इंदौर कॉन्सर्ट में अब अपने फेमस ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों फीम लब्बी आ’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पबंदी हथियार दी’ नहीं गए सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार यह एक्शन जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा चंडीगढ़ के प्रोफ़ेसर की शिकायत पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर की ओर से 6 नवंबर को मॉल प्रबंधन को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि इन गानों के बोल छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए कॉन्सर्ट के दौरान इन गानों को नहीं गाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वहीं पत्र में यह भी लिखा गया है कि इंदौर के C-21 मॉल में 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में 5 साल से बड़े बच्चे भी प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में गानों के बोल बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। पत्र की एक कॉपी इंदौर कलेक्टर, संबंधित राजस्व अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और विजय नगर थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment