Home जालंधर हरकमलप्रीत खख ने संभाली जालंधर देहाती की कमान, गैंगस्टरों को दी चेतावनी

हरकमलप्रीत खख ने संभाली जालंधर देहाती की कमान, गैंगस्टरों को दी चेतावनी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर देहात के नए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्हें पुलिस कर्मचारियों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। जिले के विभिन्न थानों के एसएचओ और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे। हरकमलप्रीत सिंह खख पहले भी जालंधर जिले में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पहले वे मलेरकोटला के एसएसपी के पद पर कार्यरत थे।

कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब को बदनाम करने वाले गुंडों के ऊपर नकेल कसी जाएगी। कोई भी गुंडागर्दी और किसी भी तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी जालंधर देहात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसएसपी ने थानों के एसएचओ और डीएसपी रैंक के आधाकरियों को भी कहा कि जनता के साथ वन टू वन टॉक जरूरी है, ताकि उनकी समस्याएं पता चल सके। पहल के आधार पर सभी कार्य किये जाएंगे। जालंधर और पुलिस के बीच का गैप खत्म किया जा सके। हर मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हम एक्टिव है। फेयर चुनाव किये जायेगे। जालंधर देहाती पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने अपना पर्सनल नं (9915022000) भी शेयर किया है, एसएसपी ने कहा कि इसी नं पर मेरा व्हाट्सअप चलता है, आप मुझे व्हाट्सअप कर सकते है। जनता की हर तरह के सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment