Home जालंधर जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, तेज रफ़्तार टिप्पर ने 2 गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे ड्राइवर

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, तेज रफ़्तार टिप्पर ने 2 गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे ड्राइवर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

रामामंडी फ्लाईओवर पर खड़ा था खराब सरिए से लदा ट्रक

जालंधर: जालंधर के रामामंडी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर -लुधियाना नेशनल हाईवे पर आज सुबह 6 बजे के करीब रामामंडी फ्लाईओवर पर खड़े एक खराब सरिए से लदे ट्रक के कारण पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने 2 पिकअप गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक एक पिकअप चालक भी मामूली घायल हुआ है। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर तुरंत घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद SSF कांस्टेबल अमरदीप चड्डा और रणजीत सिंह ने हाइड्रा क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों व खराब ट्रक को किनारे करवाया और जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी संबंधित थाने के जांच अधिकारी को सौंप दी गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पिकअप गाड़ी के चालक ने बताया कि वह गुरदासपुर की ओर जा रहे थे और तड़के करीब 5:40 बजे के करीब रामामंडी फ्लाईओवर पर एक सरिये से लदे एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण खड़ा था। जिसको देख पिकअप गाड़ी के चालक ने स्थिति को देखते हुए अपनी गाड़ी किनारे रोक ली और आगे निकलने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी पीछे से आए एक तेज रफ़्तार टिप्पर ने उनकी और खराब गाड़ी को टक्कर मार दी। सुमन के अनुसार हादसे के समय उनकी गाड़ी में वे अकेले थे, जबकि दूसरी गाड़ी में दो लोग सवार थे। टक्कर में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा करीब 2.5 लाख रुपये का सोफा बिलकुल खराब हो गया है और उनको कुछ चोटें भी आई हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment