Home जालंधर नगर निगम हाउस मीटिंग में भारी बवाल, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों का हंगामा

नगर निगम हाउस मीटिंग में भारी बवाल, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों का हंगामा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : नगर निगम हाउस की मीटिंग रेड क्रॉस भवन की जगह आज निगम परिसर में हुई। इस दौरान सीवरेज-सड़कों और रिपेयर के अन्य कामों के लिए 150 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं हॉउस मीटिंग में हंगामा भी देखने को मिला। कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने प्रस्तावों का विरोध किया। पार्षदों ने अपने वार्डो संबंधी मुद्दे रखे, लेकिन देखते ही देखते माहौल गरमा गया।

जानकारी देते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि शहर के विकास के लिए हम बहुत काम कर रहे है। लेकिन कुछ लोगों को पता नहीं क्यों शहर का विकास नहीं पच रहा। हाउस को सही ढंग से चलने नहीं दे रहे, विकास कार्यो में बांधा डाल रहे है। आज 150 करोड़ रुपए के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बजट से शहर में सीवरेज सिस्टम, सड़कों की सफाई और मरम्मत जैसे जरूरी काम करवाए जाएंगे।

वहीं पार्षद बंटी नीलकंठ ने नगर निगम की 4 मरले की जगह पर कब्जे को लेकर मुद्दा उठाया, कॉलोनी के कब्जे को लेकर भी मुद्दा उठा, लेकिन जवाब देते हुए मेयर ने कहा कि शहर में जो भी कब्जे हुए है, वह कांग्रेस सरकार के राज में हुए है।

हालांकि कांग्रेस और भाजपा के कुछ विपक्षी सदस्यों ने बिना किसी ठोस कारण के बार-बार बाधा डालने का प्रयास किया। मेयर ने कहाकि बैठक में विपक्षी नेताओं को अपने मुद्दे रखने के लिए समय दिया गया, जबकि आम आदमी पार्टी के पार्षदों को बोलने का कम मौका मिला।

एक तरफ हाउस की बैठक चल रही थी और दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारियों का एक धड़ा धरने पर बैठा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निगम की दूसरी मंजिल में जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए, इसके चलते हाउस बैठक में जाने वाले पार्षदों और आम जनता को मुश्किल का सामना करना पड़ा।

 

 

You may also like

Leave a Comment