



दोआबा न्यूज़लाइन


मनोरंजन/खेल: क्रिकेट में अपने बल्ले का जादू बिखेरने वाले भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब जल्द TV पर अब नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दखाई देंगे। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द एक टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाले ‘द रोहित शर्मा शो’ को रोहित शर्मा होस्ट करेंगे। इस शो का मई में एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं।


हालांकि सोनी चैनल ने अभी तक शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। जबकि सोनी के प्रीव्यू पेज पर इसे रियलिटी शो के तौर पर लिस्ट किया गया है। वहीं SportsYaari के अनुसार यह शो अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’ का भारतीय वर्जन होगा। बताया यह भी जा रहा है कि यह क्विज शो नहीं, बल्कि गेम शो होगा, जिसमें दो परिवार हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है और शो अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है।
कहा यह भी जा रहा है कि रोहित इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम करेंगे। इस दौरान हर हफ्ते एक एपिसोड ब्रॉडकास्ट किया जाएगा और शो फरवरी 2027 तक चल सकता है। इससे पहले मई में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान फैंस उनसे उनका मशहूर डायलॉग, ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा,’ बार बार कहनेकी मांग करते हैं। जिसपर रोहित शर्मा थोड़े असहज नजर आते हैं और वहां से चले जाते हैं।


बता दें कि रोहित टीवी शो में पहली बार काम करेंगे, लेकिन TV में कैमरे के सामने आना उनके लिए पहली बार नहीं है। इससे पहले रोहित एडिडास, जियो, CEAT, थम्स अप, ओरल-बी, बॉर्नविटा, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और भारतपे जैसे बड़े ब्रांड्स के कॉमर्शियल्स ऐड में दिख चुके हैं। इसके अलावा, वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 2 बार नजर आ चुके हैं।



