Home पंजाबअमृतसर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी अंबा सुरसिंह ने ज्वाइन की वारिस पंजाब दे, वरिष्ठ नेता ने सिरोपा भेंट कर उन्हें पार्टी में किया शामिल

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी अंबा सुरसिंह ने ज्वाइन की वारिस पंजाब दे, वरिष्ठ नेता ने सिरोपा भेंट कर उन्हें पार्टी में किया शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अमृतपाल सिंह उर्फ अंबा सुरसिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए हैं। अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह अगवान और अन्य पदाधिकारियों ने अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका आज पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान सुखविंदर सिंह अगवान को पार्टी की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कबड्डी खिलाडी अमृतपाल सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतरने का ऐलान किया। इस मौके पर पार्टी नेता सुखविंदर सिंह अगवान ने कहा कि सांसद और पार्टी अध्यक्ष भाई अमृतपाल सिंह खालसा के दिशा-निर्देशों और कार्यकारी अध्यक्ष बापू तरसेम सिंह खालसा की अगुवाई में पार्टी का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि तरनतारन जिले के गांव सुरसिंह के रहने वाले अंबा सुरसिंह ने अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।

वहीं अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी में शामिल होने के बाद अंबा सुरसिंह ने कहा कि वह 2022 में खालसा वहीर के समय से ही भाई अमृतपाल सिंह की सोच से प्रभावित हैं। और अब इसीलिए उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment