







दोआबा न्यूज़लाइन



काठमांडू: नेपाल में गुरुवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के मकवानपुर जिले में भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास आज सुबह यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनयंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी एक वरिष्ठ सशस्त्र पुलिस बल (APF) अधिकारी निवान कुमार खड़का ने दी है।
जानकारी देते हुए APF के अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में 5 पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह वैन भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका-6 के चिसापानी गढ़ी इलाके में सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे जा गिरा। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। खड़का ने बताया कि घायलों में से तीन का इलाज बागमती प्रांत की राजधानी स्थित हेटौडा अस्पताल में चल रहा है।
एपीएफ के मुताबिक हादसे के समय यात्री वाहन में 15 लोग सवार थे और यह दुर्घटनाग्रस्त वाहन राजधानी काठमांडू से दक्षिणी सर्लाही जिले के मुख्यालय मलंगवा जा रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह-सुबह हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल का दृश्य बहुत ही भयावह था घटनास्थल के आसपास शव बिखरे हुए थे, 10 लोगों की मौत की पुष्टि तुरंत हो गई थी।उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।


