Home दिल्ली AAP कन्वीनर केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, आप विधायक ने की मोहाली पुलिस में शिकायत

AAP कन्वीनर केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, आप विधायक ने की मोहाली पुलिस में शिकायत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: AAP कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल को लॉरेंस गैंग के नाम से 7 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी की खबर सामने आ रही है। इस बात की शिकायत दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी है। विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के SSP को इस संबंध में शिकायत दी थी।

AAP विधायक जरनैल सिंह के मुताबिक उन्हें कॉल और व्हाट्सप्प मैसेज में केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की बात कही गई । उनका आरोप है कि धमकी देने वाले ने रकम नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। AAP विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के SSP को इस संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि फोन और WhatsApp मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये देने की मांग की। आरोपी ने कथित तौर पर पैसे नहीं मिलने पर केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के वॉट्सऐप प्रोफाइल पर “~ $H” नाम प्रदर्शित हो रहा था।

विधायक की शिकायत पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी सबूत जुटा रही है। हालांकि न्यूज एजेंसी IANS द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन में यह धमकी फर्जी पाई गई है। यह धमकी लॉरेंस गैंग के नाम पर रोहतक (हरियाणा) के कॉलर ने वॉट्सऐप मैसेज और कॉल के माध्यम से दी थी। हालांकि अब तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment