







दोआबा न्यूज़लाइन



2 सांसदों को मिला मौका
चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 की AAP पार्टी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की है।


मिली जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा जारी इस लिस्ट में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से और सांसद राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से टिकट दिया गया है। जबकि कईयों जैसे गुरमीत खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता , कुंवर विजय प्रताप का, लालजीत भुल्लर का पट्टी, रमन अरोड़ा का जालंधर सेंट्रल, कुलवंत बाजीगर का शुतराना और चरणजीत सिंह का चमकौर साहिब से टिकट काटा गया है।
बताते चलें कि इससे पहले आप पार्टी 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, जिसमें CM समेत सभी मौजूदा विधायकों को ही टिकट दी गई थी। लेकिन आज की जारी लिस्ट के बाद अब पार्टी द्वारा चुने उमेद्द्वारों की संख्या 71 कैंडिडेट्स पहुंच गई है।


