Home जालंधर जालंधर-लुधियाना NH पर टिप्पर से टकराया तेज रफ़्तार CNG सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर केबिन में फंसा

जालंधर-लुधियाना NH पर टिप्पर से टकराया तेज रफ़्तार CNG सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर केबिन में फंसा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की सड़क पर आज फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर -लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया मुख्य चौक के फ्लाईओवर पर एक तेज रफ़्तार CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक ने रेत से लदे टिप्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि CNG ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर उसमें फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक में लदे LPG सिलेंडरों में ब्लास्ट नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर सड़क सुरक्षा फाॅर्स की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से SSF ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल ड्राइवर को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिसके बाद पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया और हाईवे पर लगा जाम खुलवाया।

घटना की जानकारी देते हुए टिप्पर ड्राइवर संदीप ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि उनके वाहन का टायर तक पंचर हो गया। गाड़ियों की टक्कर में जोरदार धमाके जैसी आवाज आई थी। CNG सिलेंडरों से भरा ट्रक होने के कारण हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर दहशत का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

 

 

You may also like

Leave a Comment