







दोआबा न्यूज़लाइन



घटना के वक़्त घर के पास किरयाने की दुकान पर खड़ा था लक्क , इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत
जालंधर: जालंधर के मखदूमपुरा के लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा मर्डर केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस ने बड़े खुलासे किये हैं। इस हत्या मामले में ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने शिव सेना नेता नरिंदर थापर, सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को फतेगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकियों की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
जालंधर का लक्की खोखा हत्या मामला, शिव सेना नेता और उसके बेटों सहित अन्यों पर FIR दर्ज
महानगर में बीती रात लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिव सेना नेता नरिंदर थापर, राम कृष्ण, रितिक, मंथन, दीपक राणा, रंजम थापर व अन्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिव सेना नेता नरिंदर थापर के बेटों का नाम भी इसमें शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार लक्की ठाकुर पर बीती रात उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया था और फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद मृतक के भाई मनमोहन सिंह ने इलाके के ही एक शिवसेना नेता नरिंदर थापर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त नेता के साथ उनके भाई की पुरानी रंजिश चल रही थी। उन्होंने शक जताया कि इसी रंजिश के चलते उनके भाई की जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।
जालंधर के लक्की खोखा हत्या मामले में ACP सेंट्रल ओंकार बराड़ का बयान आया सामने
जालंधर के मखदूमपुरा में मंगलवार रात प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर (लककी खोखा) नामक व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जालंधर सेंट्रल से एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को बीती रात रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच सूचना मिली कि जालंधर के मोहल्ला मकदूमपुरा में लक्की बेटे संदीप नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंच गई। इस बीच, घायल व्यक्ति के परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें पाई गईं। शुरुआती जांच में परिवार वालों के बयानों के अनुसार हमला करने वाले दूसरे ग्रुप के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते उक्त लोगों ने लक्की पर तेजधार हथियारों से हमला किया। कमिश्नर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर के मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। लक्की खोखा नाम से मशहूर युवक को कुछ हमलावरों ने घेर लिया और उस पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल लक्की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, लक्की खोखा मंगलवार देर शाम अपने घर के नजदीक स्थित एक किरयाने की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने लक्की को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में लक्की संभल भी नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में पड़े लक्की को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर फैलते ही मखदूमपुरा इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य कारण, इसका पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए भी प्रयास कर रही है। फिलहाल वारदात के कारणों और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।


