Home खेल पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति ने दिलाया एक और GOLD, 400 मीटर में बनाया रिकॉर्ड

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति ने दिलाया एक और GOLD, 400 मीटर में बनाया रिकॉर्ड

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

खेल: पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में आज यानि मंगलवार को भारतीय
एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में 56.36 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम कर लिया है। उनका प्रदर्शन यह भी दिखाता है कि भारतीय पैरा एथलीट अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वहीं जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

जानकारी के अनुसार नागोया में चल रही पैरा एशियन गेम्स में ये भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है और दूसरे दिन देश को मिला पहला स्वर्ण पदक भी है। भारत ने अब तक कुल 23 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 4 गोल्ड एथलेटिक्स और एक गोल्ड शूटिंग में आया है। बता दें कि दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट में गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार कर गोल्ड पर कब्ज़ा किया है। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं।

बताते चलें कि 23 वर्षीय एथलीट दीप्ति जीवनजी तेलंगाना के वारंगल जिले के कल्लेड़ा गाँव के एक गरीब परिवार से सम्बंधित है। उनके माता- पिता दिहाड़ी मजदूर थे। कहा यह भी जाता है कि दीप्ति में बचपन से ही बौद्धिक दिव्यांगता होने के चलते उन्हें और उनके परिवार को बचपन से समाज के तानों को झेलना पड़ा था। लेकिन आज उसी लड़की ने अपना नाम न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी बनाकर दिखाया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment