Home Uncategorized दीवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, पढ़ें

दीवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, पढ़ें

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : दिवाली के मौके पर सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुतबिक दोनों कीमती धातुओं में बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,590 ग्राम रुपये हो गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,34,850 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी के दाम में भी उछाल आया है। बीते मंगलवार को चांदी 1,84,800 रुपये पर थी, जबकि आज इसकी कीमत बढ़कर 1,85,900 रुपये हो गई है।

बताते चलें कि त्योहारी सीजन में सोने के भाव को लेकर लोगों में आशंकाएं इसलिए होती हैं क्योंकि इस दौरान मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे कीमतों पर असर पड़ता है। हालांकि, वर्तमान बाजार स्थिति के अनुसार सोने की कीमतों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला है।
कीमतों में बदलाव के कारण धनतेरस और दिवाली के आसपास कुछ जगहों पर सोने के दाम में हल्की नरमी या उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment