Home देश महीने की शुरुआत में फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, और भी हुए कई बड़े बदलाव….

महीने की शुरुआत में फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, और भी हुए कई बड़े बदलाव….

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : साल के हर महीने में नए बदलाव होते है, जिससे कई बार लोगों को राहत मिलती है, तो कई बार झटका। इस बार भी नवम्बर में कुछ नए बदलाव हुए है।

पहला बदलाव
1 नवंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर 17 रुपए तक महंगा हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जीवन पर तो असर नहीं पड़ेगा, लेकिन रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दूसरा बदलाव
आजकल मोबाईल फोन हमारी मूलभूत जरुरत बन गया है, लेकिन इसके फायदों के साथ-साथ कई नुक्सान भी है। दूरसंचार विभाग द्वारा अब नई टेक्नोलॉजी लाई गई है। अब आप मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी देख सकेंगे। लेकिन वह नाम वही होगा जो कॉलर ने सिम खरीदते समय आईडी (जैसे आधार) में दिया होगा। इस फंक्शन के शुरू होने से अब एक्स्ट्रा एप डाऊनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे फर्जी और फ्रॉड कॉल से बचने में भी आसानी होगी।

तीसरा बदलाव
छोटे ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए अब दूसरे राज्यों में जाकर अलग से ऑफिस खोलने की जरूरत नहीं होगी, अब वह पूरे देशभर में ऐसे ही सामान बेच सकेंगे। जानकारी के मुताबिक CBIC ने GST नियमों में छूट देते हुए राहत दी है। जिसके तहत विक्रेता जिस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट) पर बेचते हैं, उसके गोदाम के पते को ही दूसरे राज्यों में अपना GST रजिस्ट्रेशन एड्रेस बता सकेंगे। यह नियम लागू होने से उन्हें अलग-अलग राज्यों में ऑफिस खोलने का भारी खर्च उठाने से छुटकारा मिलेगा।

चौथा बदलाव
टोल प्लाजा के दायरे में रहने वालों के लिए खुशखबरी भरी सूचना है। क्योंकि अब 20km के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को 1 साल का लोकल फास्टैग पास मिलेगा। जिससे उन्हें बार-बार टोल कटवाने की जरूरत नहीं होगी। शर्त यह होगी की उन्हें एक साल की फीस जमा करवानी होगी। जिसके बाद वह आसानी से सफर कर सकेंगे।

पांचवा बदलाव
1 नवंबर से म्यूचुअल फंड कंपनियों के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निवेश करते समय डायरेक्ट प्लान अपने-आप चुना हुआ यानी डिफॉल्ट मिलेगा। अगर कोई निवेशक रेगुलर प्लान चुनता है, तो उसे पहले ही स्क्रीन पर चेतावनी मिलेगी कि रेगुलर प्लान में कितना एक्स्ट्रा खर्च (0.66% से 1.7% तक) लगेगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment