Home देश रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने किया बोनस का ऐलान

रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने किया बोनस का ऐलान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार की ओर से रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। 11.40 लाख से ज्यादा रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट के दौरान मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय को रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा बताया है।

सरकार ने कहा कि कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस बोनस पर 2009.61 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आगे उन्होंने कहा कि यह बोनस रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करने को प्रोत्साहित करता है। इसका लाभ रेलवे के सभी पात्र नॉन-गेजेटिड कर्मचारियों जैसे ट्रैकमेन, पॉइंट्समैन, ड्राइवर, तकनीशियन और वर्कशॉप कर्मचारी आदि उठा पाएंगे। हालांकि, सभी कर्मचारी को मिलने वाली वास्तविक राशि तय नियमों और बोनस की गणना के आधार पर तय होगी।

वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने तीन बहुत महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी मोहर लगाई हैं। यह बोनस दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है। जब हम अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी चौबीसों घंटे खेतों में, रेलवे ट्रैक पर, इंजनों के अंदर और कार्यशालाओं में अपनी ड्यूटी निभा रहे होते हैं, इसीलिए सरकार ने इनकी सर्वश्रेष्ठ लगन को देखते हुए उन्हें यह खुशखबरी दी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment