Home पंजाब पंजाब कर्मचारियों के DA मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

पंजाब कर्मचारियों के DA मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के कर्मचारियों के DA मामले को लेकर नई अपडेट दी है। इस सुनवाई में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा खुद कोर्ट में पेश हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, आदेशों के मुताबिक, कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को कंटेम्प्ट नोटिस भी जारी किया। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अपील क्यों नहीं की? हाईकोर्ट ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक सरकार हाईकोर्ट का आदेश माने क्योंकि सरकार यह नहीं बता पाई है कि आदेशों का पालन क्यों नहीं किया गया। कोर्ट ने सरकार को 17 नवंबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश जारी किया है। सरकार को बकाया रकम 6 परसेंट सालाना ब्याज के साथ चुकानी होगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment