Home पंजाब पंजाब-महिला अकाली दल में हुई नई नियुक्तियां, पार्टी ने इन महिला नेत्रियों पर जताया विश्वास

पंजाब-महिला अकाली दल में हुई नई नियुक्तियां, पार्टी ने इन महिला नेत्रियों पर जताया विश्वास

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है, इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी के प्रति समर्पित, मेहनती, अनुभवी और लंबे समय से जुड़ी महिला नेत्रियों को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी है। शिअद ने महिला विंग की नई नियुक्तियां की है।
पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगाई है।

जारी की गई सूची के अनुसार, राज्य भर से 10 वरिष्ठ महिला नेत्रियों को महिला अकाली दल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। जबकि, विभिन्न जिलों की 14 सक्रिय महिला नेत्रियों को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।

बताते चले कि रचना ओबराय पर भरोसा जताते हुए उन्हें महिला अकाली दल की जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया है। इस दौरान डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई उन्होंने कहा कि ये धाकड़ महिलाएं निष्ठा से काम करते हुए महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी।

इन दस महिलाओ को बनाया गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष
कंचन प्रीत कौर को (तरनतारन), रमनदीप कौर (खडूर साहिब), परमजीत कौर (संगरूर), बीबी तजिंदर कौर सिद्धू (लुधियाना), कश्मीर कौर (गुरु हरसहाये), शरणजीत कौर (गुरदासपुर), किरणदीप कौर कादियां (लुधियाना), दविंदर कौर खालसा (बठिंडा), पालो कौर (मलौट), अमरजीत कौर (पंजग्राइयां)

14 नेत्रियों को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
राजिंदर कौर, तेज कौर, शेरी गोयल और हरमन शर्मा(बठिंडा), सतवंत कौर और जसविंदर कौर (जालंधर), बलजिंदर कौर (कपूरथला), हरकिरणजीत कौर (होशियारपुर), पवनदीप कौर गिल (लुधियाना), दलजीत कौर (पठानकोट), जसप्रीत कौर (पायल), कर्मदीप कौर ढिल्लो (अबोहर), हरप्रीत कौर (नाभा), बलजिंदर कौर(रोपड़)

12 नेत्रियां बनी सेकेट्री
मीरा (कपूरथला), रजनी (कपूरथला), दलजीत कौर (फगवाड़ा), तरसेम कौर (फिल्लौर), बलविंदर कौर (जालंधर), दलजीत कौर और डॉ. संदीप कौर (लहरागागा), डिंपी(बठिंडा), नीति तलवार (होशियारपुर), गुरप्रीत कौर मूसा (मानसा), चरणजीत कौर शामपुरा (रोपड़), हरसिमरजीत कौर(मोहाली)

7 नेत्रियों को बनाया गया जॉइंट सेक्रेटरी (संयुक्त सचिव)
रितिका (पठानकोट), जोगिंदर कौर (सुजानपुर), रानी धालीवाल और रमनदीप कौर (लुधियाना), संतोष (फाजिल्का), कंवलजीत कौर बामूवाल (भुलत्थ), जसवीर कौर (बाघापुराना).

 

 

You may also like

Leave a Comment