







दोआबा न्यूज़लाइन



जालंधर : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के चर्चित चेहरों के दौरे शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान सीएम सैनी सहयोग वेलफेयर सोसायटी की ओर से निजी स्कूल में मेडिकल कैंप के आयोजन में शिरकत की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने स्वास्थ्य संबंधी संबोधन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य को जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इस कार्यक्रम को राजनीति तौर पर भी देखा जा रहा है, सैनी ने पंजाब की मान सरकार पर जमकर शब्दों का हल्ला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने एक बड़ा बयान भी दिया है, जिसने एक नई चर्चा छेड़ दी है। पंजाब में अगर भाजपा की सरकार आएगी तो पंजाब का विकास होगा। राज्य में जिन परिवारों की वार्षिक इनकम एक लाख 80 हजार रुपए है उन्हें महज 500 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
आगे नायब बोले कि पंजाब में आने वाला समय उसकी तकदीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि जो-जो काम हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे हैं वो काम पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद भी किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पंजाब में भाजपा का फूल इस बार जनता जरूर खिलाएगी।


