Home पंजाब निलंबित DIG भुल्लर केस में DIG स्वपन शर्मा ED सामने हुए पेश, बड़े अधिकारी जांच के घेरे में

निलंबित DIG भुल्लर केस में DIG स्वपन शर्मा ED सामने हुए पेश, बड़े अधिकारी जांच के घेरे में

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब : पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ दर्ज चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का दायरा तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने रोपड़ रेंज के डीआईजी स्वपन शर्मा पेश हुए। स्वपन शर्मा चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, केस संबंधी स्वपन शर्म से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की गई।

ईडी ने हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में बहुत से अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। गिरफ्तार बिचौलिए कृशानु शारदा के मोबाइल फोन से मिली चैट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में कई IAS, IPS और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत के सबूत मिलने का दावा किया गया था।

ED का यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत दर्ज है। इसकी जांच दो CBI FIR के आधार पर शुरू हुई थी। इन FIR में हरचरण सिंह भुल्लर और उनके सहयोगियों पर रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप है।

 

 

You may also like

Leave a Comment