




दोआबा न्यूज़लाईन
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंटस द्वारा चल रहे प्रदर्शन में नया मोड़ तब देखने को मिला जब CJP के बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन भी लगातार जारी है।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे कई नेता भी पुलिस हिरासत में है। संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचते ही हवाई अड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। फ्लाइट में पुलिस और नेताओं के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। हिरासत में जाने से पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि ”मै यहाँ गिरफ्तार होने ही आया हैं। मुझे गिरफ्तार कीजिए।”




पुलिस से झड़प की घटनाएं भी सामने आईं है। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। आकाशवाणी भवन के पास पत्थर फेंके गए। जंतर-मंतर पर स्तिथि आउट आफ कंट्रोल हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने जगह खाली करने को कहा। जिस तरह से स्टूडेंट्स आगे बढ़ रहे हैं, उससे प्रदर्शन और तेज होने की संभावना है।
CJP के मुख्य लीडर के पुलिस हिरासत में होने के बाद अजिंक्य शिंदे अब लीड कर रहे हैं, उन्होंने एक्स पोस्ट पर वीडियो के जरिए समर्थकों से अपनी पहली अपील की। वे जंतर-मंतर की ओर मार्च करें। अगर दिल्ली पुलिस आपको रोकने की कोशिश करती है, तो वे जहां भी आपको रोकेंगे, वही जगह आपका जंतर-मंतर बन जायेगा।
CJP ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है।


दिल्ली में प्रदर्शन के बीच कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ तमाम रास्तों और दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी पहरेदारी कर दी गई है।



