




दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग डे पर सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में होने वाले भव्य समारोह में शिरकत करने के लिए 1 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। शाह के इस प्रस्ताविक दौरे को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जोरों- शोरों से तैयारियां की जा रही हैं और सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 1 नवंबर को सुबह 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे और सुबह 11:45 बजे वापस जाएंगे। शाह के दौरे के चलते कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, साफ-सफाई, बिजली, बैठने की व्यवस्था और आगंतुकों के प्रवेश व निकास के इंतजाम किए जा रहे हैं।अधिकारियों के बीच सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर समन्वय किया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए फूलों और मंच की भव्य सजावट पर करीब 14.60 लाख रुपए के करीब खर्च होंगे।
वहीं उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि मंत्री शाह इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।





