दोआबा न्यूज़लाइन
धमकी भरी ईमेल भेजने वाले ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में लोगों को न जाने की दी चेतावनी
चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले फिर एक बार चंडीगढ़ के 4 स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ानी की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ही स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। स्कूलों में ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मचा गया। स्कूलों को प्राप्त हुए ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों, पुलिस थानों और पंजाब यूनिवर्सिटी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही धमकी भेजने वाले ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में लोगों को न जाने कि चेतावनी दी है।
वहीं स्कूल परिसरों में धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों के साथ बम जांच दल और डॉग स्क्वायड को संबंधित स्कूलों में भेजा गया। सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों के अलावा आसपास के इलाकों को भी खंगाला। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी स्कूल से बम या कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ के कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45बी में धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना है।
धमकी भरा E -Mail

बताया जा रहा है कि यह ई-मेल 11 अगस्त को सुबह करीब 7:50 बजे भेजा गया। ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी केंद्र, वाइंस चांसलर आफिस और गांधी भवन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही ईमेल में लोगों को अपने बच्चों को बचाने और 15 अगस्त के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है। इसमें घर में रहने और जान बचाने की बात कही गई है।
इसके साथ ई-मेल में चंडीगढ़ पुलिस के थानों पर 15 अगस्त तक ग्रेनेड से हमले किए जाने की धमकी भी दी गई है। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंदी और हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।








