Home क्राईम पति बना राक्षस!, पत्नी पर हथौड़े से किया हमला

पति बना राक्षस!, पत्नी पर हथौड़े से किया हमला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर गांव से ऐसा मामला सामने आया, जिसने रिश्तों को झंझोर कर रख दिया। 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी किया।

मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। सारा विवाद एक शक के आधार पर हुआ। पति को शक था कि पत्नी का किसी ओर के साथ अफेयर था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। हमले के बाद आरोपी ने घर को बाहर से बंद कर दिया और भागने की कोशिश की। हालांकि, मकान मालिक और उनके भाई ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

इस सबंध में पुलिस ने कहा कि अशोक विहार थाने को वजीरपुर गांव से हत्या के प्रयास की एक PCR कॉल मिली थी। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी संगीता पर हमला किया। महिला के सिर पर कई चोटें आईं। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम सीन से हमले में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा जब्त किया। अशोक विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment