




दोआबा न्यूज़लाईन
होशियारपुर : अगर पिता ही अपने खुद के जन्मे बच्चे को मौत के घाट उतारे तो क्या होगा। जी हाँ बिलकुल ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। होशियारपुर के थाना हरियाणा के अधीन आने वाले गांव धूत कलां में मामला घटा। जहां एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की कृपाण से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दने के बाद पिता मौके से फरार हो गया।




मृतका की पहचान इंद्रप्रीत कौर (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की होनहार छात्रा थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल ये खुलासा नहीं हुआ है कि व्यक्ति ने वारदात को क्यों अंजाम दिया है। लेकिन इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि कोई कैसे अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकता है। इस मामले ने खून के रिश्तों पर ही कई सवाल खड़े कर दिये हैं।





