Home Uncategorized भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराया सवारियों से भरा ऑटो, 2 की मौत

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराया सवारियों से भरा ऑटो, 2 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : महानगर में करवा चौथ के दिन भयानक सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि इसमें 2 मजदूरों की जान चलें गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान 2 लोगों की मौत और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान संतोष, सरबजीत, शिशुपाल, अंकित, मनजीत, राहुल, हरदीप, हिमांशु और रणदीप के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सभी सवार मजदूर थे। वह काम करने के लिए लुधियाना से जालंधर स्थित एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े ट्रक से उनकी गाड़ियों की टक्कर हो गई।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment