Home क्राईम LPU हिंसा मामला : हाईकोर्ट में पेश होगी क्लोजर रिपोर्ट, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना अफवाह बताई

LPU हिंसा मामला : हाईकोर्ट में पेश होगी क्लोजर रिपोर्ट, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना अफवाह बताई

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बीते दिनों हुए हिंसा के मामले की जांच पूरी हो चुकी है। कपूरथला पुलिस और SIT इसकी क्लोजर रिपोर्ट जल्द ही हाईकोर्ट में पेश करने वाली है।

इस सबंधी पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि CCTV कैमरों की जांच में परिसर या हॉस्टल में रेप जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। जिससे यह सर्फ एक महज अफवाह ही साबित हुई है। तोड़फोड़, हाईवे जाम, लूटपाट और आगजनी मामले में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों को नामजद कर चुकी है जबकि 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चितकारा यूनिवर्सिटी और एलपीयू की घटनाओं के बीच कोई आपसी संबंध नहीं था।

जानकारी के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर हॉस्टल में किसी भी छात्रा के साथ दुष्कर्म न होने की बात बताई है।

गौरतलब है कि पुलिस जांच में सामने आया कि रेप को लेकर LPU के ही स्टूडेंट ने ग्रुप में मैसेज शेयर किया था, जिसे कुछ इन्फुलेंसर ने शेयर कर दिया। जिसके बाद हिंसा का उग्र रूप देखने को मिला। यूनिवर्सिटी व आसपास की निजी व सरकारी संपत्ति के नुकसान की बात करें तो
लगभग 30 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment