Home जालंधर Daily Horoscope: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, पढ़ें राशिफल…

Daily Horoscope: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, पढ़ें राशिफल…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि : रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। रिश्तों में मधुरता रखें।
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

वृषभ राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

मिथुन: बातचीत और संपर्से लाभ मिलेगा। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि: मानसिक तनाव कम करने का प्रयास करें। घर-परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाए

सिंह राशि: मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा सामने आएगी। अहंकार और वाद-विवाद से बचें।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि: कामकाज में व्यस्तता रहेगी। पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि: वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। साझेदारी के काम में लाभ की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित कर

वृश्चिक राशि: पुराने विवाद सुलझाने का अवसर मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। भावनात्मक फैसले लेने से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। शिक्षा और करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें।
उपाय: केले के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि: मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। नौकरी और व्यापार में धैर्य रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: नए विचारों से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। रिश्तों में स्पष्टता रखें।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल या कंबल का दान करें।

मीन राशि: आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति की उम्मीद है। भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

आज का विशेष शनिवार उपाय

1 सुबह या शाम शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
2 काले तिल और उड़द का दान करें।
3 मंत्र जाप करें: ॐ शं शनैश्चराय नमः (108 बार)
4 बुजुर्गों और जरूरतमंदों का सम्मान एवं सहयोग करें।

आज का ज्योतिषीय संदेश: धैर्य रखें, कर्म करते रहें और किसी का अहित न करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

 

 

You may also like

Leave a Comment