Home जालंधर जालंधर के एक घर में लगी भयानक आग, लाखों रुपये का DJ का सामान जलकर राख

जालंधर के एक घर में लगी भयानक आग, लाखों रुपये का DJ का सामान जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंंधर: महानगर के क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में वीरवार दोपहर एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी है उस समय घर में कोई भी नहीं था। इस आगजनी में घर में रखा लाखों रुपये का डीजे का सामान और स्क्रीन जलकर राख हो गए हैं।

राहत भरी बात यह है कि आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। क्योंकि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि घर से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार जब तक फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा सामना जलकर राख हो चुका था। लेकिन गनीमत रही की आग की चपेट में आसपास के घर नहीं आए। पीड़ित परिवार के अनुसार अभी तक कुल आर्थिक नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है। शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए दमकल कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन दमकल कर्मियों को मौके पर घर बंद मिला और अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था। जिसके बाद टीम ने घर को खोलकर कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग को बुझा दिया। दमकल अधिकारी के अनुसार इस हादसे में घर में रखा सामान तो काफी जल गया है, लेकिन किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

 

 

You may also like

Leave a Comment