Home क्राईम जालंधर के पॉश एरिया में दिनदिहाड़े महिला के साथ स्नैचिंग, सोने की चेन छीनकर फरार हुए आरोपी

जालंधर के पॉश एरिया में दिनदिहाड़े महिला के साथ स्नैचिंग, सोने की चेन छीनकर फरार हुए आरोपी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के पॉश एरिया शहीद उधम सिंह नगर में शुक्रवार दोपहर स्नैचिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहीद उधम सिंह नगर में मंदिर से लौटी महिला की घर के से बाहर से 2 बाइक सवार युवकों ने सोने की सवा 2 तोले की चेन     झपटी और वहां से फरार हो गए।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह मंदिर से दोपहर करीब 2 बजे इ-रिक्शा के जरिए घर आई। उनका कहना है कि जैसे ही वह मैन गेट से घर में एंटर हुई पीछे से एक युवक आया और उसने उनके गले से सवा दो तोले की सोने की चेन चपटी और वहां से फरार हो गया। महिला के अनुसार वह चिंतपूर्णी मंदिर में तुलसी विवाह धार्मिल कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस घर लौट रही थीं। जिसके बाद घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर मोके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि CCTV कैमरों की फुटेज में बाइक का नंबर अभी तक दिख नहीं पाया है।  

 

 

You may also like

Leave a Comment