Home jammu and kashmir जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने सीनियर पत्रकार निधि राजदान संग रचाई दूसरी शादी

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने सीनियर पत्रकार निधि राजदान संग रचाई दूसरी शादी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निजी जिंदगी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू- कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पूर्व सीनियर पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी के बंधन में बंद गए हैं। इस बात की पुष्टि खुद उमर ने सोशल मीडिया पर शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट कर की।

उमर और निधि के पोस्ट:

सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए उमर ने लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं। वहीं उमर की पत्नी निधि ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए और रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो।

उमर की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी पायल के साथ उनका इस साल 31 जुलाई को तलाक हो गया था। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर और उनकी पहली पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। लेकिन दोनों 2011 से अलग रह रहे थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment