दोआबा न्यूज़लाइन
कटरा: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों तेज बारिश का प्रकोप जारी है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के कटरा स्थित माँ वैष्णों देवी भवन के यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार दोपहर को जम्मू में तेज बारिश हुई जिसके कारण माँ वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर बारिश के कारण पहाड़ी से काफी मलबा यात्रा मार्ग पर आ गया। जिसके कारण यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राहत भरी बात यह रही कि लैंडस्लाइड के कारण यात्रा कर रहे किसी भी श्रद्धालु को नुकसान नहीं पहुंचा।
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण भवन मार्ग पर कई स्थानों पर कंकड़-पत्थर और मलबा आने के साथ आंशिक भूस्खलन भी हुआ। लेकिन माता रानी की कृपा से किसी श्रद्धालु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए बैटरी कार सेवा सस्पेंड कर दी हैं। वहीं हेलीकॉप्टर व अन्य सेवाएं भी बाधित हैं। हालांकि, रोपवे सेवा जारी है।
बता दें कि मंगलवार रात को भी तेज बारिश के कारण बैटरी कार मार्ग को रात करीब 10 बजे बंद कर दिया गया था और सफाई के बाद बुधवार सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था।