



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: माँ वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने माता वैष्णों देवी जाने वाले भक्तों के लिए सरकारी वॉल्वो बस सेवा शुरू की है। पंजाब रोडवेज ने लोगों की डिमांड पर लुधियाना और जालंधर से जम्मू और कटरा के लिए AC वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।



बताया जा रहा है कि इस बस सेवा की शुरुआत 13 जुलाई दिन सोमवार को की जाएगी। ये बसें रोजाना अपने निर्धारित समय पर नियमित रूप से चलेंगी। इससे यात्रियों को सरकारी किराए पर आरामदायक और सुरक्षित सफर का विकल्प मिलेगा। साथ ही ट्रेनों की लंबी वेटिंग और निजी बसों के महंगे किराए से भी राहत मिलेगी। रोडवेज की ऐसी वॉल्वो बस सेवा शुरू होने से यात्रियों की जेब पर कम बोझ पड़ेगा और गर्मी के मौसम में सफर भी आरामदायक रहेगा।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह सुपरफास्ट वेल्वो बस लुधियाना से रवाना होकर जालंधर बस स्टैंड होते हुए जम्मू और फिर कटरा पहुंचेगी। पंजाब रोडवेज ने हाल ही में आधुनिक यूरो-6 वॉल्वो की नई वेल्वो बसें खरीदी है। अभी इन्हें दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर चलाया जा रहा है। नई बसें दिल्ली रूट पर लगने के बाद वहां की पुरानी ऐसी वेल्वो बसों को अब ज्यादा मांग वाले नए रूटों पर भेजा जा रहा है। इसी योजना के तहत जालंधर डिपो को तीन वेल्वो बसें मिली हैं। जिसके चलते जम्मू-कटरा रूप पर यह सेवा शुरू हो सकी है।


विभाग का कहना है कि अगर ऐसी वॉल्वो बस को लेकर यात्रियों का अच्छा फीडबैक मिला तो आने समय में पंजाब के अन्य शहरों से भी कटरा और दूसरे धर्मिक स्थलों के लिए ऐसी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी



