Home jammu and kashmir IRCTC द्वारा जम्मू से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण भारत यात्रा” का होगा जल्द शुभारंभ

IRCTC द्वारा जम्मू से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण भारत यात्रा” का होगा जल्द शुभारंभ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जम्मू: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने प्रसन्नतापूर्वक “दक्षिण भारत यात्रा” के जल्द शुभारंभ की घोषणा की है। IRCTC के अनुसार 13 दिवसीय यह आध्यात्मिक यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जो 14 नवंबर 2026 को जम्मू से प्रारंभ होगी।

यह सुव्यवस्थित आध्यात्मिक यात्रा श्रद्धालुओं को देश के कुछ प्रमुख एवं प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों की एक ही यात्रा में दर्शन करने तथा भारत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी। आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा के साथ आध्यात्मिक संतुष्टि प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार यह यात्रा IRCTC की विश्वसनीय सेवाओं के माध्यम से आस्था, परंपरा और आतिथ्य का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।

इस यात्रा के प्रमुख तीर्थस्थल:-
रामेश्वरमः श्री रामनाथस्वामी मंदिर
मदुरैः मीनाक्षी मंदिर

कन्याकुमारीः आस-पास की जगहों की सैर
तिरुपतिः भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
मार्कापुरः मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर

बोर्डिंग स्टेशन:-
यात्रा के दौरान यह ट्रेन जम्मू, पठानकोट जंक्शन, अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी, सेटी, लुधियाना जंक्शन, SAS नगर मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, सोनीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) जाएगी।

यात्रा अवधिः 12 रातें / 13 दिन
प्रस्थानः 14 नवंबर 2026
वापसीः 26 नवंबर 2026

पैकेज श्रेणियां एवं शुल्क (GST सहित)
SL (इकोनॉमी): 226,895 (गैर-वातानुकूलित आवास एवं परिवहन । 480 सीटें)
3AC (स्टैंडर्ड): ₹42,605

(वातानुकूलित आवास, गैर-वातानुकूलित परिवहन, तथा बजट होटल में गैर-वातानुकूलित कमरे में वॉश एवं चेंज की सुविधा। 210 सीटें)
2AC (कम्फर्ट): ₹56,830
(वातानुकूलित आवास एवं परिवहन। 50 सीटें)

यात्रा पैकेज में शामिल सुविधाएं:-
कन्फर्म ट्रेन टिकट
ट्रेन में एवं यात्रा के दौरान सभी भोजन
डबल ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक आवास
बस द्वारा स्थानांतरण एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
ऑनबोर्ड एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा एवं पैरामेडिकल सहायता

इस यात्रा को क्यों चुनें:-
सुरक्षित, आरामदायक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा अनुभव
किफायती एवं सुविधाजनक तीर्थयात्रा पैकेज
दक्षिण भारत के अनेक प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर IRCTC द्वारा आवास, भोजन, परिवहन एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा सहित सुविधाजनक एवं परेशानी-मुक्त यात्रा

बुकिंग एवं जानकारी
वेबसाइट: www.irctctourism.com
संपर्क नंबरः 0172-4645795, 7888831633, 7888831635, 8595930980
बुकिंग की सुविधाः IRCTC चंडीगढ़ कार्यालय एवं अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी उपलब्ध।
IRCTC चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालयः SCO 150-151-152, ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर 34-A, चंडीगढ़ – 1600221

 

 

You may also like

Leave a Comment