दोआबा न्यूज़लाइन
पुलिस ने पंजाब के कांग्रेस सांसद चन्नी और रंधावा समेत कई नेताओं को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग में पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसद और कार्यकर्ता पेपर लीक मामले में और CJP के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और बीते कल छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद कोई कार्रवाई न होने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना इस्तीफा दें। इस धरने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के पूर्व सीएम सांसद चरणजीत चन्नी और रंधावा सहित अन्य कई बड़े नेता शामिल हैं।

इस धरने के दौरान कांग्रेसियों ने “PM मोदी और गृहमंत्री इस्तीफा दो” के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार यहां पुलिस ने प्रदर्शन के बीच पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद गुपचुप तरीके से रहा। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल पहुंचे। कहा यह भी जा रहा है कि इस धरना प्रदर्शन की सूचना मीडिया को भी तब प्राप्त हुई जब कांग्रेसी धरना स्थल से केवल 100 मीटर दूर थे ।
वहीं CJP के समर्थन में PM आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी से चर्चा की। वहीं मौके पर हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है। धरना स्थल पर पुलिस लगातार राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं से धरने वाली जगह से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें सांकेतिक रूप से अपने बंधे हुए हाथ दिखाकर न हटने का इशारा किया।
इस दौरान पुलिस प्रदर्शन कर रहे पंजाब से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर जबरन गाड़ियों में बैठकर ले गई। हालांकि इस बात की उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी कि इन नेताओं को कहां लेकर जा रहे हैं।


