




दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एक बार फिर एक इमारत भर भराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 दिल्ली के सीमापुरी इलाके में न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। ईमारत के गिरने के चलते कई लोग मलबे में दब गए हैं। बिल्डिंग गिरने के बाद इलाके में अचानक अफरा- तफरी मच गई।





घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस की टीम सहित अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि अभी तक हादसे में किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जानकारी सामने यह भी आ रही है कि मलबे में काफी लोग फंसे हो सकते हैं। फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।





