Home जालंधर BJP नेता सरबजीत मक्कड़ पहुंचे कपूरथला, “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” में लिया हिस्सा

BJP नेता सरबजीत मक्कड़ पहुंचे कपूरथला, “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” में लिया हिस्सा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : कपूरथला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा संकल्प ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। इस दौरान सरबजीत सिंह मक्क्ड़ समूची लीडरशिप के साथ पहुंचे। इस दौरान ज्योति यात्रा भी निकाली गई।

मक्क्ड़ ने ”भारत माता की जय” का नारा लगाया और बोले कि पंजाब में नशा इतना बढ़ गया हैं, दिन-दिहाड़े चोर आतंक मचा रहे हैं। भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर पंजाब को स्वर्ग बनाना हैं। पंजाब में नशा यात्रा निकाली गई, लोगों ने उसका भी स्वागत किया। मैं नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हु और उनके कार्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देता हूँ। देश-विदेश में आज मोदी जी का नाम हैं। 120 दिन रह गए हैं,अपना राज बनाना हैं। लोगों को इस नर्क भरी जिंदगी से निजात दिलानी हैं, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताना होगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment